diwali horizontal

नए वर्ष को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, गाड़ी में बैठकर शराब पीते मिले तो जाना पड़ेगा जेल

0 146

लखनऊ : नए साल को लेकर लखनऊ पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों, तेज आवाज में गाना बजाकर हुड़दंग करने वालों और कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए हैं।

अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर हंगामा करेगा तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करेगी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों को सादे वर्दी में लगाया गया है कोरोना संक्रमण को देखते हुए हजरतगंज, 1090 चौराहा व रिवर फ्रंट के अलावा बार, क्लब और मॉडल शॉप में कोविड गाइड लाइन का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

31 दिसंबर अथवा एक जनवरी 2021 को कोई कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इस दौरान कार्यक्रम का ब्योरा और उसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी देनी होगी बंद हॉल या कमरे में निर्धारित क्षमता के 50 फीसद लोग ही शामिल हो सकेंगे, हालांकि 100 से ज्यादा लोग एक समय में उपस्थित नहीं रहेंगे।

गाड़ी में अथवा सड़क किनारे शराब पीने वालों को पुलिस हवालात में डालेगी नए वर्ष पर कोई अफवाह न फैलाए, इसके लिए एक टीम गठित की गई है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस टीम सख्त कार्रवाई करेगी शस्त्रों का प्रदर्शन करने वालों को पुलिस आयुक्त ने सख्त हिदायत दी है। निर्धारित समय से ज्यादा देरी तक अगर कोई बार अथवा क्लब का संचालन होगा पुलिस संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

हजरतगंज में पीएसी व पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, जिससे लोगों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.