diwali horizontal

लखनऊ पुलिस ने शुरू किया तीन दिवसीय ‘नये कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0’

0 64

लखनऊ पुलिस ने शुरू किया तीन दिवसीय ‘नये कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0’

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा आम जनमानस को देश में लागू नये आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक करने हेतु तीन दिवसीय “नये कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0” का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 01 नवम्बर से प्रारंभ होकर तीन दिनों तक चलेगा। इसका उद्देश्य जनता को 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारत में लागू हुए तीन नये आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)—के प्राविधानों से अवगत कराना है।अभियान का नेतृत्व पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर कर रहे हैं, जबकि संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अमित वर्मा के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश कुमार दीक्षित, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध सुशील कुमार यादव द्वारा अभियान का संचालन किया जा रहा है। प्रभारी स्वाट/सर्विलांस शिवानन्द मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम ने आज TATA ACE डिजिटल डिस्प्ले वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन डिजिटल डिस्प्ले वैनों के माध्यम से लखनऊ शहर के प्रमुख चौराहों जैसे हजरतगंज, गोल मार्केट महानगर, समता मूलक चौराहा, सीएम आवास 5 केडी चौराहा, बापू भवन चौराहा, बंगला बाजार, अवध चौराहा, ट्रान्सपोर्टनगर, बुद्धेश्वर, दुबग्गा, भिटौली, कपूरथला, टेढ़ीपुलिया, प्लासियो, तेलीबाग, 1090, पॉलीटेक्निक, लोहिया, कमता, चारबाग रेलवे स्टेशन, लाटूश रोड, परिवर्तन चौक, विकासनगर, खुर्रमनगर और चौक घंटाघर सहित अन्य स्थानों पर 30-30 मिनट की अवधि में नये कानूनों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जा रही है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को लगभग 200 वर्षों से प्रचलित पुराने कानूनों—भारतीय दण्ड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के स्थान पर लागू किये गये नये कानूनों से परिचित कराना है। नये कानून त्वरित न्यायिक प्रक्रिया और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हैं। इसके माध्यम से नागरिकों को यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि अब मामलों का निस्तारण अधिक तेजी से होगा, न्याय सुलभ होगा और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ का यह अभियान न केवल कानूनी जानकारी का प्रसार कर रहा है, बल्कि जनता और पुलिस के बीच आपसी विश्वास को भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.