diwali horizontal

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लखनऊ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 68

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लखनऊ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित सम्मिट बिल्डिंग में युवती के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें एक युवक को देर रात एक युवती को थप्पड़ मारते हुए देखा गया था।यह घटना 7 मई की रात लगभग 11:45 बजे की बताई जा रही है, जब सम्मिट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर खुले स्थान में युवक द्वारा युवती के साथ मारपीट की गई। अगली सुबह 8 मई को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन अंतर्गत विभूतिखंड थाने की टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सोम सुन्दरम के रूप में हुई है, जो राजाजीपुरम स्थित ई-3259 का निवासी है और जिसकी उम्र 35 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार यादव, उप निरीक्षक आसित कुमार यादव और उप निरीक्षक इरशाद अहमद ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के प्रति हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.