
राजधानी :लखनऊ में पैरों से कुत्ते के शावकों (बच्चें) को कुचलकर मारने के आरोप में पूजा ढिल्लन को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है पूजा ढिल्लन के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी इस मामले में 27 अगस्त को कामना पांडे की तहरीर पर पुलिस ने धारा 429, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 3/ 11 के तहत केस दर्ज किया था पुलिस ने पूजा ढिल्लन पत्नी राज ढिल्लन निवासी ओमैक्स हाइट टावर नंबर पांच फ्लैट नं0- 201 विभूतिखण्ड को विवेचना में सहयोग करने की शर्तों के तहत नोटिस तामील किया है
आपको बात दे कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुत्ते के शावकों को पैरो तले कुचलने वाली महिला का चेहरा या हाथ-पैर दिखाने के बजाए सिर्फ टैटू वाला पैर दिखाए जाने को लेकर पुलिस किसी साजिश की भी आशंका जता रही है
यह मामला तब हाईलाइट हुआ जब 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए. इसमें एक युवती कार में बैठी है दोनों पैर से कुत्ते के शावकों को कुचलकर मारते दिख रही है. कुछ देर तड़पने के बाद पिल्लों की मौत हो जाती है वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और लोगों ने आरोपी युवती पर कार्रवाई की मांग की थी. एक वीडियो में युवती हाई हील की सैंडिल से बार-बार शावकों की गर्दन दबा रही तो दूसरे वीडियो में मरे शावकों की गर्दन को सफेद रंग के जूते पहने पैर दबाते हुए दिख रही है इस दौरान बज रहे रेडियो में मुंशी पुलिया की मिठाई की दुकान का जिक्र है, ऐसे में इस वीडियो के लखनऊ में ही बनाए जाने की प्रबल संभावना है
सोशल मीडिया पर चला हैशटैग अरेस्ट पूजा ढिल्लन कैंपेन दो शावकों के मारने का सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हैशटैग अरेस्ट पूजा ढिल्लन कैंपेन चला बीते बुधवार को ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे ज्यादातर सोशल साइट्स पर यह हैशटैग ट्रेंड में था.बता दें कि पूजा ढिल्लन ने अपने सोशल मीडिया के सभी अकाउंट को लॉक कर दिया हैराजधानी :लखनऊ में पैरों से कुत्ते के शावकों (बच्चें) को कुचलकर मारने के आरोप में पूजा ढिल्लन को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है पूजा ढिल्लन के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी इस मामले में 27 अगस्त को कामना पांडे की तहरीर पर पुलिस ने धारा 429, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 3/ 11 के तहत केस दर्ज किया था पुलिस ने पूजा ढिल्लन पत्नी राज ढिल्लन निवासी ओमैक्स हाइट टावर नंबर पांच फ्लैट नं0- 201 विभूतिखण्ड को विवेचना में सहयोग करने की शर्तों के तहत नोटिस तामील किया है