diwali horizontal

शिवसेना उत्तर प्रदेश में लड़ेगी पंचायत चुनाव

0 248

उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर शिवसेना प्रदेश कार्यालय सरोजनी नगर लखनऊ में पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक आहुत की गई बैठक में शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठा0 अनिल सिंह ने आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुये एलान किया की प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव की दमदारी के साथ तैयारी की जा रही हैं आगामी सप्ताह में शिवसेना प्रतिनिधि मण्डल महाराष्ट्र में सगठन के शीर्ष नेताओं से भेट कर चुनाव प्रबन्धन की तैयारी से अवगत करायेगा

जिससे राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव में दौरे व बैठक सुनिश्चि किये जा सकेगें साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों को चुनाव प्रबन्धन के गुर सीखने के लिये महाराष्ट्र भेजा जायेगा।वही प्रदेश अध्यक्ष ठा० अनिल सिंह ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी के नाम ईडी के समन से आगबबूला

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष का बयान

भाजपा की सरकार विपक्षि सरकारों पर ईडी ,सीबीआई
कालाधन ,और राज्यपालो के दोआरा सरकार गिराने का काम कर रहे है सब देख रहे है वही अनिल सिंह ने कहा तानाशाहो का एक समय होता है हम लोग ईडी वगैरा से डरने वाले नहीं है डट कर मुकाबला करेंगे।भारतीय जनता पार्टी चुनी हुई सरकारों को गिराने और परेशान करने का काम कर रही है जितना बंदरबाट भाजपा ने किया है उतना कांग्रेस के राज में नहीं हुआ।भाजपा अपने विरोधियो को डरने और परेशान करने का काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.