diwali horizontal

लखनऊ सनराइजर्स ने लखनऊ इंडियंस को हराकर जीता इंटर-डिवीजनल टी-20 क्रिकेट मैच अखिलेश की धमाकेदार शतकीय पारी, अकिंत सचान की शानदार गेंदबाजी रही आकर्षण का केंद्र

0 68

लखनऊ सनराइजर्स ने लखनऊ इंडियंस को हराकर जीता इंटर-डिवीजनल टी-20 क्रिकेट मैच
अखिलेश की धमाकेदार शतकीय पारी, अकिंत सचान की शानदार गेंदबाजी रही आकर्षण का केंद्र

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित ‘अंतर-विभागीय डिवीजनल क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट 2025’ के तहत आज लखनऊ इंडियंस और लखनऊ सनराइजर्स के बीच मुकाबला खेला गया।लखनऊ इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सनराइजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। टीम की ओर से अखिलेश ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 131 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जबकि हेमराज काजी ने 21 रनों का सहयोग दिया। लखनऊ इंडियंस की ओर से अकिंत सचान ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी और 13 रनों से मैच हार गई। बल्लेबाजी में प्रदीप कुमार सिंह ने सर्वाधिक 55 रन, राम आशीष यादव ने 36 रन, उदित मिश्रा ने 21 रन, जितेंद्र ने 14 रन तथा अकिंत सचान ने 13 रनों का योगदान दिया।लखनऊ सनराइजर्स की ओर से विवेक विशाल और सौरभ ने 2-2 विकेट जबकि बलराम और मिथलेश ने 1-1 विकेट हासिल किया। बेहतरीन बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सनराइजर्स ने यह मुकाबला 13 रनों से अपने नाम किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.