
लखनऊ विश्वविद्यालय ने मोहर्रम की वजह से बदली पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि,यहां देखिए संशोधित शेड्यूल
लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय ने मोहर्रम की वजह से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब 20 अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी। मंगलवार को विश्वविद्यालय ने इसका संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in के माध्यम से विषयवार प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
लविवि एवं सम्बद्ध कालेजों को मिलाकर 439 रेगुलर सीटों पर दाखिले होने हैं। इसके लिए करीब 4,325 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 और 21 अगस्त को होनी थी। लेकिन 20 अगस्त को मोहर्रम की वजह से उस दिन के सभी विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त को होगी। 21 अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में दो केंद्र बनाए गए हैं
प्रवेश परीक्षा में होंगे 70 बहुविकल्पीय प्रश्न: प्रवेश परीक्षा का पैटर्न तय हो चुका है। इसमें 70 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। जिसमें 35 प्रश्न संबंधित विषय से और 35 प्रश्न रिसर्च मेथोडोलोजी से होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक तय होगा। प्रवेश परीक्षा 90 मिनट की होगी।
तिथि और विषयवार पीएचडी प्रवेश परीक्षा : 21 अगस्त : सुबह 11 से 12.30 बजे तक कामर्स, पालिटिकल साइंस, फिलोसफली
दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे : लॉ, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जियोलाजी, वेस्टर्न हिस्ट्री एनसिएंट इंडियन हिस्ट्री, ओरियंटल संस्कृत, फ्रेंच
परीक्षा का स्थान : डा.केके सक्सेना ब्लॉक (न्यू कामर्स)
सुबह 11 से 12 बजे तक : बाटनी, सायकोलाजी, सोशल वर्क
दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे : सोशियोलाजी
परीक्षा का स्थान : पीजी ब्लॉक (लखनऊ विश्वविद्यालय)
23 अगस्त : सुबह 11 से 12.30 बजे तक हिन्दी, अप्लाइड इकोनामिक्स, एंथ्रोपालिजी, पर्शियन, मेडिविएल एंड मार्डन हिस्ट्री।
दोपहर 3 से 4.30 बजे : अंग्रेजी, एजुकेशन, इकोनामिक्स
परीक्षा का स्थान : डा0 केके सक्सेना ब्लॉक (न्यू कामर्स)
सुबह 11 से 12.30 बजे तक : स्टैटिस्टिक्स, जूलॉजी, केमेस्ट्री
दोपहर तीन से 4.30 बजे तक : कम्प्यूटर साइंस, बायो केमेस्ट्री, फिजिक्स, अरेबिक एंड अरब कल्चर, उर्दू, मैथमैटिक्स।
परीक्षा का स्थान : पीजी ब्लॉक ओल्ड कैम्पस
यूजी प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथियों में भी होगा बदलाव: लखनऊ विश्वविद्यालय ने मोहर्रम की वजह से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की एक दिन की तिथि में बदलाव कर दिया। अभी तक 23 से 29 अगस्त के बीच स्नातक प्रवेश परीक्षाएं भी प्रस्तावित थीं, लेकिन अब इनकी तिथियों में भी बदलाव होगा।