
लखनऊ : यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है सेमेस्टर के विद्यार्थी अब 22 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा विश्वविद्यालय में इस बार अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित हो चुकी है। लविवि ने साफ किया है कि बिना परीक्षा फॉर्म भरे विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं किया जाएगा इस वजह से कई विद्यार्थियों का रिजल्ट भी रोका जा चुका है। लविवि ने विद्यार्थियों की मांग पर एक बार फिर से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है विद्यार्थियों को इसके लिए पांच सौ रुपये विलंब शुल्क भी चुकाना होगा।
परीक्षा फार्म भरने के लिए नैड आईडी होना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा फार्म नहीं भर सकेगा। भरे हुए आवेदन फॉर्म 22 अक्तूबर तक परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने होंगे।