diwali horizontal

लखनऊ में होगी भीषण गर्मी,मौसम विभाग का अलर्ट।

0 78

लखनऊ में होगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट।

Lucknow Weather News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप निकली है। उत्तर पूर्वी हवा के झोंके तेज रफ्तार से चल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जबकि देर रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। दिन में अधिकतर समय मौसम साफ बना रहा। उमस भरी गर्मी के चलते लोग परेशान हुए।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी द्रोणी के पूर्व की ओर खिसकने से 6 जून से बारिश का सिलसिला थम जाएगा। अगले 4-5 दिनों तक कोई प्रमुख सिस्टम सक्रिय नहीं होगा, जिसके चलते गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसके बाद 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वा हवाओं के शुरू होने से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.