diwali horizontal

ओडीओपी उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात करेगा लुलु ग्रुप

ओडीओपी सेल एवं लुलु इंडिया शॉपिंग मॉल प्रा0लि0 के बीच हुआ एमओयू

0 168

 

लखनऊ। एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) की ब्रांडिंग और मार्केटिंग लुलु इंडिया शॉपिंग मॉल प्रा0लि0 द्वारा की जायेगी। साथ ही ओडीओपी उत्पादों का निर्यात बढ़ाने मंे सहयोग प्रदान करेगा। इस संबंध में सोमवार को शहीद पथ स्थित लुलु मॉल में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान एवं लुलु गु्रप के मैनेजिंग डायरेक्टर एमए युसुफ अली की उपस्थिति में अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई डा नवनीत सहगल एवं  लुलु के निदेशक अन्नत एवी0 के बीच एमओयू का आदान-प्रदान हुआ।
इस अवसर पर उद्यम मंत्री सचान ने कहा कि ओडीओपी योजना के साथ लुलु गु्रप के जुड़ने से छोटे-छोटे कारीगरों को बढ़ावा मिलेगा। लुलु मॉल कई देशों में होने से ओडीओपी उत्पादों की ब्रांडिंग के साथ-साथ मार्केटिंग भी होगी। इससे स्थानीय पारंपरिक कारीगरों को फायदा होगा तथा उनके उत्पादों का सही दाम भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम ओडीओपी को वैश्विक पहचान दिलाने में मददगार होगा। उन्होंने मॉल में ओडीओपी डिस्प्ले सेंटर का निरीक्षण भी किया गया। डा0 नवनीत सहगल ने कहा कि समझौते के तहत लुलु मॉल में ओडीओपी उत्पादों का फ्री में डिस्प्ले किया जायेगा। ओडीओपी कारीगरों से सीधे उत्पाद क्रय कर मॉल में बेचे जायेंगे। साथ ही लुलु ग्रुप द्वारा ओडीओपी को प्रमोट भी किया जायेगा। उन्होंने कहा ओडीओपी उत्पाद जब बिकेंगे तो छोटे-छोटे कारीगरों की जीविका बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में आज एक अंतर्राष्ट्रीय चेन जुड़ी है। उन्होंने प्रदेश के छोटे कारीगरों के लिए किये गये इस कार्य हेतु युसुफ अली को धन्यावद भी दिया।
युसुफ अली ने कहा कि लुलु ग्रुप ओडीओपी को प्रमोट करने में पूरा सहयोग प्रदान करेगा। कारीगरों से सीधे उत्पाद क्रय कर विदेशों में निर्यात किया जायेगा। खासतौर से यूरोपियन देशों में ओडीओपी के निर्यात को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 45 दिन के अंदर ओडीओपी उत्पादों की पहली खेप विदेशों में भेज दी जायेगी।
लुलु मॉल में सिद्धार्थनगर का सुप्रसिद्ध कालानमक चावल, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी तथा गोरखपुर का टेराकोटा सहित विभिन्न उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.