diwali horizontal

लुलु मॉल और हाइपरमार्केट ने कारगिल विजय दिवस पर वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0 73

लुलु मॉल और हाइपरमार्केट ने कारगिल विजय दिवस पर वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लुलु मॉल और लुलु हाइपरमार्केट की ओर से लखनऊ कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित वॉर मेमोरियल पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर लुलु टीम ने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीरों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।इस अवसर पर लुलु समूह के रीजनल मैनेजर (उत्तर प्रदेश व दिल्ली-एनसीआर) नोमान अज़ीज़ खान ने कहा, “हम जो आज़ादी से साँस ले रहे हैं, वह उन्हीं वीरों के बलिदान की वजह से संभव हो सका है। उनका साहस, त्याग और देशभक्ति हमें न केवल गर्व से भरते हैं, बल्कि हर नागरिक को अपने कर्तव्यों की याद भी दिलाते हैं। लुलु परिवार की ओर से मैं उन सभी अमर बलिदानियों को शत-शत नमन करता हूँ जिन्होंने भारत माता की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए।”इस कार्यक्रम के दौरान कर्नल एस. राजावेलु, डायरेक्टर वेटरन्स, मुख्यालय मध्य यूपी सब एरिया, ने कारगिल युद्ध से जुड़ी वीरगाथाओं को साझा किया। उन्होंने युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों, परमवीर चक्र व अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित वीरों की जानकारी दी और उन चुनौतियों का ज़िक्र किया जिनका सामना भारतीय सैनिकों ने दुर्गम परिस्थितियों में किया।लुलु मॉल और लुलु हाइपरमार्केट की यह पहल न केवल वीर शहीदों के बलिदान की स्मृति को संजोने का एक प्रयास है, बल्कि यह राष्ट्र और रक्षकों के प्रति लुलु समूह की संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को भी प्रकट करता है। लुलु समूह ने आश्वस्त किया कि वह आगे भी देश के सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता और सहयोग की भावना के साथ कार्य करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.