
भगवान भी अपनी रहमत उस पर बरसाता है——-
रायबरेली : भगवान भी अपनी रहमतो को उस पर बरसात करता है। जो जरूरतमंद की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाता है। मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश 2022 के जिला अध्यक्ष अली नकवी ने जरूरतमंद लोगों की मदद करके एक मिसाल कायम कर रहे हैं। उनकी इस मिसाल पर सभी लोग तहे दिल से सराहना कर रहे हैं।
सामाजिक कार्य में सदैव बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले। मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश 2022 के जिला अध्यक्ष अली नकवी ने रविवार को भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुच कर तीमारदारों और मरीजों को लंच पैकेट वितरित किया। नक़वी ने इस लिए लंच पैकेट वितरित किए मरीज और राहगीरों तक पहुंचाएं जो विभिन्न क्षेत्रों से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बुद्धिजीवियों ने अली नकवी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि समाज के अन्य सामर्थवान लोगों को भी जिला अध्यक्ष अली नकवी के कार्यों से सीख लेनी चाहिए। लांच पैकेट वितरण के दौरान मरीजों का हालचाल भी लिया। वही मरीजों से दिक्कतें पूछ कर उन दिक्कतों का समाधान भी किया। कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते हुए जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश 2022 के कार्यकर्ता पूरे जोर- सोर से मेहनत कर रहे है। वही हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम सब किसी जरूरतमन्द के काम आए क्योंकि जिला अस्पताल ऐसी जगह है। जहां पूरे जिले से लोग आते है। किसी के पास खाने की व्यवस्था है। किसी के पास नही है ऐसे में हम सब को चाहिए कि ऐसी जगह पहुच कर लोगो की मदद की जा सकती है।
गौरतलब है कि जिस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी था तब जिला अध्यक्ष अली नकवी द्वारा गरीब और असहाय लोगों को भोजन मुहैया कराने में लगे हुए थे। यही नहीं आज भी उनके दिलों में गरीब, असहाय व लाचार व्यक्तियों को लेकर उनके दिल में दया की भावना हमेशा जाग्रत हो रही है। इसका जीता जागता उदाहरण रविवार को जिला अस्पताल में मौजूद तीमारदार और मरीजों को लंच पैकेट वितरित कर सामाजिक और कर्तव्य के प्रति समर्पित किया है
इसी भावना के साथ काम कर रहे हैं। श्री नक़वी ने कहा कि इस लांच पैकेज वितरण के माध्यम से उनका मकसद राजनीति करना नहीं बल्कि इस आपदा के समय देश के साथ खड़े होना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को ईश्वर ने इस लायक बनाया है। कि वह जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद कर सके तो उसे राजनीति और भेदभाव से ऊपर उठकर करनी चाहिए मौके पर मौजूद लोगों ने श्री नक़वी के इस कार्य की सराहना किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, अकील अंसारी, अरबाज़ अहमद, मोहम्मद तौसीफ आदि लोग मौजूद रहे।