diwali horizontal

पोस्टर बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया

0 115

हरदोई : बिलग्राम के रामलाल डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में मतदान के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं मताधिकार जागरूकता में युवाओं की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में उपजिलाधिकारी राहुल काश्यप ने कहा कि समाज में मतदाता जागरूकता तभी आ सकती है जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग और सचेत हो। महिलाओं को मतदान के लिए घर से बाहर निकलने की जिम्मेदारी लेनी होगी। वहीं महाविद्यालय के रीना सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जागरूक मतदाता बनने की जरूरत है हमारा एक वोट हमारा भविष्य बदल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.