diwali horizontal

न्यायालय से जारी वारंट पर मदेयगंज पुलिस की कार्रवाई, वारंटी को ठाकुरगंज से किया गया गिरफ्तार

0 45

न्यायालय से जारी वारंट पर मदेयगंज पुलिस की कार्रवाई, वारंटी को ठाकुरगंज से किया गया गिरफ्तार

लखनऊ:  पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मध्य जोन अंतर्गत थाना मदेयगंज पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की तामील करते हुए वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला वर्ष 2018 में थाना हजरतगंज में दर्ज वाद संख्या 6079/2018, धारा 138 एनआई एक्ट से जुड़ा हुआ है।अभियुक्त नदीम मोहम्मद इस्माईल पुत्र मोहम्मद इस्माईल, मूल रूप से 536क/77 मेहदीगंज, निकट शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ का निवासी है। उसके विरुद्ध अतिरिक्त न्यायालय संख्या-02 द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने पहले अभियुक्त के स्थायी पते पर दबिश दी, जहां वह नहीं मिला। आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह वर्तमान में थाना ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित किशोरगंज, कैम्पेल रोड, बालागंज इलाके में किराए के मकान में रह रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने ठाकुरगंज क्षेत्र में दबिश देकर नदीम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उच्चतम न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।इस कार्रवाई में थाना मदेयगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अमरनाथ एवं कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे। थाना मदेयगंज पुलिस की यह तत्परता न्यायालयी आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.