diwali horizontal

अज़ाखाना ज़ैगम हुसैन में मजलिस का आयोजन किया गया

0 209

लखनऊ : मुफ्तीगंज मुबारक के हाथा में एक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को मौलाना शौकत अब्बास नकवी ने खिताब किया। मस्जिद में मौलाना ने कहा कि अल्लाह ने कुरान में साफ ऐलान किया है कि उसने इंसान को इबादत के लिए पैदा किया है। और दुनिया में हर जर्रे को इंसान के लिए पैदा किया है। मौलाना ने कहा कि अल्लाह ने जिन को भी पैदा किया है लेकिन इंसान को सबसे अशराफुल मखलुकत बनाया है। अगर इंसान दीन और शराह पर पाबंद है तो जिन्न इंसान का कोई भी नुकसान नहीं कर सकते हैंमौलाना ने मजलिस के आखिर में जनाबे सकीना के मसाएब पढ़े। मौलाना ने बताया किस तरह से जनाबे सकीना ने कर्बला से कूफा और कूफा से शाम तक अजीयतें बर्दाश्त कीं और शाम के जिनदान में दफन हो गई जिंदाने शाम में जनाबे सकीना की शहादत पर मोमिनीन की आवाजें बुलंद हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.