
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कैसरबाग थाने ने चोरी की स्कूटी बरामद कर दो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कैसरबाग थाने ने चोरी की स्कूटी बरामद कर दो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के थाना कैसरबाग पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। यह सफलता पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशन में और पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी), अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी), सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कैसरबाग के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान “माल-मुल्जिमान की गिरफ्तारी एवं बरामदगी” के तहत हासिल की गई।घटना की जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को थाना कैसरबाग में वादी आदर्श कुमार कश्यप की तहरीर पर मु0अ0सं0 179/2025, धारा 303(2) BNS में चोरी की स्कूटी और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रौशनद्दौला लाइब्रेरी के पीछे, कचहरी जाने वाले रोड के पास, एक सफेद रंग की स्कूटी (नं0 UP32 HD 9723) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की स्कूटी होने और अपराध करने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुल्तान खान पुत्र इमरान खान, निवासी घासमंडी थाना ठाकुरगंज, उम्र लगभग 29 वर्ष, और मो. जुनैद पुत्र मो. जावेद, निवासी कच्ची ढाल फैजुल्लागंज, थाना मडियांव, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 317(2) BNS के तहत न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश कुमार यादव, उ0नि0 पवन मौर्या, उ0नि0 विशाल सिंह, उ0नि0 पीर मोहम्मद, का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 राहुल और का0 अखिल कुमार शामिल थे।यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस की सतर्कता और तत्परता को दर्शाती है और शहर में चोरी जैसी घटनाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मिसाल पेश करती है।
