diwali horizontal

लखनऊ में एयरटेल टावर से बैटरियों की बड़ी चोरी का खुलासा, जानकीपुरम पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

0 243

लखनऊ में एयरटेल टावर से बैटरियों की बड़ी चोरी का खुलासा, जानकीपुरम पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के थाना जानकीपुरम क्षेत्र में एयरटेल टावर से बैटरियों की चोरी की सनसनीखेज़ घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। इस मामले में जानकीपुरम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 24 बैटरियां और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अर्टिगा गाड़ी बरामद की है।गिरफ्तारी के बाद यह साफ हुआ है कि उक्त तीनों अभियुक्त सुनियोजित तरीके से नेटवर्क टावरों को निशाना बनाकर कीमती बैटरियां चुराने का कार्य कर रहे थे। मामला 6 जुलाई को तब प्रकाश में आया जब वादी अशोक सिंह निवासी सी-61/924, सेक्टर-6, गोमती नगर, अपने साथियों विपिन सिंह चन्देल, अशोक शुक्ला और अखिलेश कुमार मिश्रा के साथ जानकीपुरम थाने पहुंचे और बताया कि नया खेड़ा स्थित एयरटेल टावर से 24 बैटरियां चोरी कर ली गई हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तीनों अभियुक्त — अनिल कुमार निवासी खैरवा, सिधौली, सीतापुर; अनिल कुमार पाल निवासी पुरैना, कमलापुर, सीतापुर; तथा पवन यादव निवासी तुलसीपुर, कमलापुर, सीतापुर चोरी की इस घटना में शामिल हैं और उनके कब्जे से बैटरियां व वाहन बरामद हो चुके हैं।जानकीपुरम पुलिस ने तत्काल गंभीरता से कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। साथ ही बैटरियां चोरी में प्रयुक्त अर्टिगा कार (UP32NF9144) को भी जब्त कर लिया गया। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में एक सैल्समैन और दो किसान हैं, जो चोरी जैसे गंभीर अपराध में लिप्त पाए गए। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और अन्य थानों व जनपदों से संपर्क कर रही है कि कहीं इनका नाम पूर्व में दर्ज अन्य वारदातों में तो नहीं रहा है।इस पूरी कार्रवाई को जानकीपुरम थाने की टीम — उपनिरीक्षक विपिन सिंह, कांस्टेबल अनुराग पांडेय और महिला कांस्टेबल ऋद्दि सिंह ने अंजाम दिया। पुलिस आयुक्त लखनऊ ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और निर्देश दिए हैं कि नेटवर्क टावरों पर निगरानी को और सशक्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस मामले का खुलासा न केवल नेटवर्क टावर से बैटरी चोरी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कड़ा संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि लखनऊ पुलिस साइबर व तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.