diwali horizontal

ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

0 97

पश्चिम बंगाल :  में ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल, आई-कोर चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम उनके कोलकाता स्थित कार्यालय पर पहुंची है। बता दें कि इससे पहले पार्थ चटर्जी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आई-कोर चिटफंड घोटाले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने वरिष्ठ नागरिक का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया और कहा कि अगल सीबीआई उनके आवास या दफ्तर पर आकर पूछताछ करती है तो वह इसमें सहयोग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.