
शाहजहांपुर ।आज स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के बीबीए विभाग में दो दिवसीय प्रबंधन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डा राकेश कुमार आजाद जी ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया । प्राचार्य महोदय के साथ महाविद्यालय के उप प्राचार्य डा अनुराग अग्रवाल , इग्नू विभाग के अध्यक्ष डा प्रभात शुक्ला तथा बी बी ए विभाग के अध्यक्ष श्री अंकित अवस्थी उपस्थित थे । तत्पश्चात कॉलेज के प्राचार्य तथा उपप्राचार्य जी ने स्वामी शुकदेवानंद महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण किया । इसके उपरांत बीबीए के छात्र छात्राओं द्वारा चंदन तिलक एवं पुष्पगुच्छ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।इसके उपरांत अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा एवं उन को प्रोत्साहित किया । बी बी ए के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल मे कार शोरूम पर रुद्र और विकल्प,वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अनुभव और विकल्प,स्मार्ट सिटी साक्षी और नैंसी सिटी मॉल अंशिका और टीना,चॉकलेट फैक्ट्री अंजनी और इशिका,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रोहित और अथर्व, थर्मल पावर प्लांट हजरा और नीलाक्षी,स्मार्ट सिटी उत्पल और अभिषेक, तथा एस एस कॉलेज का मॉडल कंगना और वैभव इत्यादि ने मॉडल बनाकर उनकी व्याख्या सहित प्रस्तुतीकरण किया । प्राचार्य जी ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी व्यवहारिक क्षमता विकसित होती है साथ ही साथ नवाचार की प्रेरणा मिलती है | उप प्राचार्य जी ने सभी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार से माडल बनाने से विद्यार्थियों को व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी होती है | इसके बाद बी बी ए विभागाध्यक्ष अंकित अवस्थी जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अयोजन में बी बी ए की महिमा सिंह,सुमित सक्सेना, मनीष आदि का सहयोग रहा । इस अवसर पर डॉ गौरव सक्सेना,डा विजय तिवारी, डा संदीप अवस्थी,सुमित त्रिवेदी, राजेश सक्सेनाआदि उपस्थित रहे