diwali horizontal

अनेक बहनों को मिला जीवन ज्योति रक्षा सम्मान

0 104

जौनपुर : भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आज जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन द्वारा रामनगर, ब्लॉक सुईथाकला, शाहगंज, जौनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में अनेक बहनें जीवन ज्योति रक्षा सम्मान से सम्मानित हुईं।

समारोह में जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह को रामनगर, ब्लॉक सुईथाकला, शाहगंज, जौनपुर की 500 से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षा सूत्र को बांध कर अपना असीम स्नेह और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार सिंह ने क्षेत्र की अनेक बहनों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, मिष्ठान और स्मृति चिन्ह भेंट कर जीवन ज्योति रक्षा सम्मान से सम्मानित किया।

अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र की बहनों ने आज रक्षा सूत्र बांध कर जो स्नेह प्रदान किया है, उसका मैं सदैव ऋणी और उनकी सभी समस्याओं के लिए तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर ज्योति सिंह अध्यक्ष जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन, राकेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा जौनपुर, अवधेश दुबे अर्शिया मंडल अध्यक्ष भाजपा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.