diwali horizontal

एबीआईसी में अर्न्तनिलय ग्रीन क्विज प्रतियोगिता में मार्तण्ड निलय ने मारी बाजी

0 75

सोनभद्र/रेणुकूट ;  आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में इको क्लब द्वारा अर्न्तनिलय ग्रीन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने छात्र/छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में अरूण, भास्कर, मार्तण्ड और रवि निलय के छात्र/छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने की। जिसमें प्रथम स्थान पर मार्तण्ड निलय, द्वितीय स्थान पर भास्कर निलय और तृतीय स्थान पर अरूण निलय की छात्र/छात्राएं रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्राओं नन्दिनी, आरती और विनीता ने किया। प्रतियोगिता में गणक और समय नियंत्रण की भूमिका में विवेक शुक्ला, स्मिता सिंह, हरेन्द्र द्विवेदी एवं मोनिका मिश्रा रहीं। इको क्लब की अध्यक्षा सोमा जोशी के निर्देशन में मीरा जायसवाल, प्रियरंजन सिंह, ब्रजेश शुक्ला, अब्दुल माजिद खान, सत्येन्द्र सिंह, रितेश यादव और जितेन्द्र कुमार सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.