
भोपाल : वृहद लोक अदालत का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। उक्त लोक अदालत में विद्युत मंडल, इंश्योरेंस कंपनी, बिल्डर, बीज निगम, कृषि बीमा, साधारण बीमा, बैंक, टेलीकॉम, आटोमोबाइल्स आदि से जुड़े प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष सत्येंद्र जोशी के मुताबिक मप्र राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एसएस केमकर के निर्देश पर जिला आयोग के मुख्यालय पर लोक अदालत लगेगी।