diwali horizontal

भारी भूकंप-सुनामी से रूस में तबाही। दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप 8.8 तीव्रता। 

0 1,054

भारी भूकंप-सुनामी से रूस में तबाही। दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप 8.8 तीव्रता। 

Massive Earthquake in Russia:

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4:54 बजे दर्ज किया गया।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद कामचटका के तटीय इलाकों में करीब 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं। इस भूकंप से कई इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है। एक किंडरगार्टन स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कुछ घरों की छतें गिर गईं, जिसके चलते लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

भूकंप के बाद स्थिति को देखते हुए जापान, अमेरिका, चीन समेत 12 देशों (कनाडा, इक्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह, चीन, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया) के कई तटीय इलाकों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया।

रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 5 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचा है।

जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक, देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। जापान ने राजधानी टोक्यो में 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.