diwali horizontal

बिहार के मोतिहारी में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, पाँच की मौत, चार गंभीर

0 50

बिहार के मोतिहारी में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, पाँच की मौत, चार गंभीर

बिहार: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में रविवार को NH-27 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें पाँच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा कोटवा दीपाऊ मोड़ के पास हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक नियंत्रण खोकर ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक कट के पास वाहन मोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया और ऑटो व बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। कोटवा थाना प्रभारी प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया कि दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन मृतकों की पहचान अभी जारी है। हादसे में घायल चार लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद NH-27 पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इस मोड़ पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए गए हैं। पुलिस जाम खुलवाने और लोगों को शांत कराने में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.