diwali horizontal

मुहर्रम को लेकर मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात

0 61

 

 

लखनऊ: मुहर्रम के सिलसिले में मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सै० कल्बे जवाद नक़वी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाक़ात की।

मुलाक़ात के बाद मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि मुहर्रम रिवायत के अनुसार होगा, अज़ादारी की किसी रिवायत पर कोई रोक नहीं है। मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेजा हथियारों की नुमाइश और शक्ति प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया हैं, रिवायती क़मा व ज़ंजीर के मातम पर कोई पाबंदी नहीं हैं। उन्होंने जो बयान जारी किया था कुछ लोग उसका गलत मतलब पेश कर रहे थे की मुख्यमंत्री ने क़मा व ज़ंजीर के मातम पर भी रोक लगा दी हैं जबकि ऐसा नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने साफ साफ शब्दों में हमसे कहा है कि मुहर्रम में जो रिवायत के मुताबिक़ होता आया हैं उस पर कोई रोक नहीं  हैं। सरकार ने सिर्फ़ नए काम, बेजा हथियारों की नुमाइश और शक्ति प्रदर्शन पर रोक लगाई हैं। मौलाना ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री से कहा है कि ज़ंजीर व क़मा ज़नी के सिलसिले में अधिकारियों को वज़ाहत कर दी जाये ताकि मुहर्रम में कोई मुश्किल पेश न आये। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को सूचित कर दिया जाएगा।

मौलाना ने मुख्यमंत्री से मुहर्रम में लगने वाले काले परचमों और अज़ाई इश्तेहरात के बारे में भी बात की जिन पर समाजवादी सरकार के ज़माने में रोक लगा दी गयी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी रिवायती प्रोग्राम और अज़ाई इश्तेहार पर कोई पाबंदी नहीं हैं और हम इस बारे में मालूमात हासिल करके प्रशासन को निर्देश जारी कर देंगे। मौलाना ने कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। मुहर्रम जैसा होता आया है इंशाल्लाह वैसे ही होगा।

जारी कर्ता : मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद

Leave A Reply

Your email address will not be published.