diwali horizontal

मायावती ने कांग्रेस राज में भी तत्कालीन कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी पर लगाए गम्भीर आरोप

0 150
 लखनऊ : सूबे में लगातार बिगड़ रही कानून-व्यवस्था को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या आदि की घटनाएं साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अति-दयनीय है। इसी क्रम में मायावती का ताजा ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कहा है कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार आ रही हैं। उन्होंने योगी सरकार को पूर्व की सपा सरकार के साथ खड़ा किया और कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।
1 यूपी में सभी वर्गों/धर्मों व खासकर दलितों के साथ आएदिन द्वेष, उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या आदि की मानवता को शर्मसार करने वाली घटनायें साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अति-दयनीय। इन घटनाओं के प्रति सरकारी लीपापोती से हालात में और बिगाड़।
2 जबकि इन जघन्य घटनाओं से स्पष्ट तौर पर जनता को सपा व भाजपा सरकार की कार्यशैली में कोई खास अन्तर देखने को नहीं मिल रहा है तथा कांगे्रस पार्टी के राज में तो यहाँ पीड़ितों की एफआइआर तक भी नहीं दर्ज की जाती थी। साथ ही उस दौरान मीडिया भी आज की तरह उतना सक्रिय नहीं था

 

 

बता दें मायावती ने भाजपा के साथ-साथ सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि इन जघन्य घटनाओं को देखे तो जनता को सपा व भाजपा सरकार की कार्यशैली में कोई खास अन्तर देखने को नहीं मिल रहा है
Leave A Reply

Your email address will not be published.