
Lucknow; बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी समेत देश भर में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने जिस तरीके से बिहार सरकार के द्वारा कराए गए जाति जनगणना को सही ठहराया आया है। इससे यह मांग उचित भी है। देश की कई राज्य में जातीय जनगणना के बाद यूपी में भी इसे कराने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है लेकिन वर्तमान की BJP सरकार भी इसके लिए तैयार नहीं लगती।
बसपा, सपा और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को यह पता है कि बीजेपी का मुकाबला धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं किया जा सकता। बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां 2 महीने पहले से ही शुरू कर दी है। इसके साथ ही 2024 के जनवरी माह में अयोध्या का राम मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में विपक्ष को लगता है कि उसे काउंटर करने के लिए अभी से जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों को उठाना होगा।