diwali horizontal

महापौर ने 20 पिंक कूड़ा उठाने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0 234

लखनऊ :  महापौर संयुक्त भटिया ने शाशन से प्राप्त कूड़ा उठाने वाले 20 पिंक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी बनाये जाने हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा।जिसमे हमारा नगर निगम भी सहभाग कर रहा है महिलाओं को सशक्त करने हेतु ही आज हमारे नगर निगम द्वारा 20 पिंक वाहनों का शुभारंभ किया जा रहा है। इसका संचालन भी महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है

महापौर ने सभी महिला वाहन चालकों को पिंक साड़ियां भी भेंट की

इस अवसर पर महापौर संग पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.