diwali horizontal

MBBS की छात्रा ने रैगिंग से परेशान होकर छोड़ा कॉलेज

0 101

लखनऊ : फैज़ाबाद रोड स्थित निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट में इंटर्न की रैगिंग से परेशान होकर एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा डिप्रेशन में आ गई परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया अब रैगिंग के आरोपी इंटर्न के डर से छात्रा व उसके भाई ने कॉलेज आने से ही इनकार कर दिया है परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से मामले की शिकायत की है वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वह मामले की जांच कराएगा यदि इंटर्न दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में पढ़ने वाली एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा से कॉलेज का ही इंटर्न आए दिन रैगिंग करता था। छात्रा के परिजनों ने बताया कि उसने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से भी की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई इससे आरोपी इंटर्न के हौसले और बढ़ गए। उसने फिर छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। रैगिंग से परेशान छात्रा डिप्रेशन में चली गई वह अपने संग कॉलेज में पढ़ने वाले भाई संग घर अमरोहा वापस लौट आई। डिप्रेशन की वजह से छात्रा कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। हालत में सुधार होने पर छात्रा ने पूरी घटना परिजनों से बताई।परिवार वालों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। वहीं छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि छात्रा इतनी घबराई हुई है कि कॉलेज जाने से डर रही है। छात्रा का भाई जो एमबीबीएस प्रथम वर्ष में है, उसने भी इंर्टन के डर से कॉलेज छोड़ दिया है। छात्रा के परिवार वालों ने पूरे मामले की शिकायत मेडिकल काउंसिल व सीएम से करने की बात कही है संस्थान के संचालक डॉ. एके सचान ने बताया कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं भेजी है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराकर इंर्टन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.