diwali horizontal

दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

0 63

दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

महराजगंज, रायबरेली : मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समेकित शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक संसाधन केंद्र महराजगंज में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन के निर्देशन में आयोजित इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाना था। कैम्प में विकास क्षेत्र के स्कूलों से आए अस्थि दिव्यांग, दृष्टि बाधित, सीपी बौद्धिक दिव्यांग, मूक बधिर, सहित विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित 50 बच्चों का परीक्षण किया गया। डॉ एम पी सिंह और डॉ निदा की टीम ने इन बच्चों का गहन परीक्षण किया। इस दौरान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा छह छात्रों को मौके पर ही प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। जबकि शेष 44 बच्चों को आगे के परीक्षण और प्रमाण पत्र बनवाने हेतु एम्स रायबरेली और जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मेडिकल कैम्प को सफल बनाने में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ रुबी चौधरी, फिजियोथैरेपिस्ट आरती यादव, मनीष कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही, विशेष शिक्षक प्रेम बहादुर, अनुजा शुक्ला और नाज़िश अनवर भी कैम्प में उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.