diwali horizontal

अवधनामा के संस्थापक स्व. वक़ार रिज़वी की याद में मेडिकल कैंप का आयोजन

0 156

यूपी: लखनऊ में रविवार को कर्बला दयानतुददौला सआदतगंज में मेडिकल कैंप का आयोजन अवधनामा के संस्थापक स्व.वक़ार रिज़वी की याद में किया गया।

कार्यक्रम में अबू इरफान मियां फिरंगी महली, डॉक्टर असद अब्बास, पूर्व विधायक रेहान नईम, कल्बे नूरी, अम्बर फाउंडेशन के संस्थापक वफ़ा अब्बास , कश्मीरी मोहल्ला वार्ड पार्षद लाइक आग़ा, कांग्रेस नेता मेहंदी हसन और समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद ऐबाद और अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर की टीम भी उपस्थित थी

प्रोफेसर एस एफ काजमी, डॉक्टर अब्दुल कादिर रियाज़, डॉक्टर कमर अब्बास जाफरी, डॉक्टर शफीना अब्बास, हसन बाकिर, डॉक्टर मो शहनवाज़ हुसैन और डाक्टर अहमद हुसैन काजमी उपस्थित थे। दयानतुददौला सआदतगंज में निशुल्क मेडिकल कैंप में लगभग 500 से ज़्यादा लोगों को मुफ्त देखा गया और दवा उपलब्ध कराई गई

अबू इरफान मियां फिरंगी महली ने कहा कि मानव सेवा करना सबसे बड़ा कार्य है। बदलते हुए मौसम के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या के चलते अस्पतालों में काफी भीड़ होती है। ऐसे में मेडिकल कैंप अस्पतालों के बोझ को कम करने के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं

फिरंगी महली ने कहा, समाज के हर वर्ग को बेहतर इलाज मिलना चाहिए। इस्लाम धर्म में बीमार का इलाज करवाना और भूखे को भोजन करवाना बेहद जरूरी कार्यों में शामिल किया गया है। कैंप के आयोजक बधाई के पात्र हैं जो समाज के दर्द को बांट रहे हैं

मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर्स ने बताया, कैंप में बुजुर्ग और ऐसे मरीज आते हैं जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। अधिकतर मरीज बदलते मौसम में लापरवाही के कारण सर्दी- बुखार से परेशान पाए गए। बच्चों में हीमोग्लोबिन और विटामिन की कमी देखी गई है। मौके पर मरीजों का ब्लड प्रेशर, शूगर, थाईराइड जांच की गई

अंबर फाउंडेशन के वफा अब्बास ने कहा कि यह अच्छी बात है कि इस तरह के कैंप लगाए जा रहे हैं जो लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते वह कैंप से सहायता प्राप्त कर लेते हैं यह उनके लिए बहुत अच्छा काम है। उन्होंने कहा कि जब वकार रिज़वी जिंदा थे तब इस तरह के प्रोग्राम वह आयोजित करते थे और आज भी यह प्रोग्राम लगातार चल रहा है यह काबिले तारीफ है

डॉक्टर कल्बे सिबतैन नूरी ने कहा कि यूनिटी कॉलेज से पढ़कर निकले हुए बहुत से छात्र इस कैंप में मौजूद थे और इसके अलावा भी अलग-अलग क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यूनिटी कॉलेज के लिए यह खुशी की बात है। पूर्व विधायक रेहान नईम ने कहा कि सामाजिक कामों में बिना भेदभाव के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए

भोजन, दवा और शिक्षा इस पर सबका बराबर अधिकार है। शहर में हर मोहल्ले और वार्ड में इस प्रकार के मेडिकल कैंप प्रति माह लगने चाहिए। समाज में बिना भेदभाव के लोगों की मदद की जाए। एक दूसरे के सहयोग से ही समाज तरक्की करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.