diwali horizontal

पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस लाइन में लगाया गया चिकित्सा शिविर

0 202
पुलिस कमिश्नर ने किया शिविर का फीता काट कर उद्घाटन
लखनऊ : हज़ारो पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयुष्मत संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत तिवारी के सहयोग से लखनऊ रिज़र्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शनिवार को लखनऊ रिर्जव पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त डी0के0 ठाकुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया किया । चिकित्सा शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों व अपने बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा व पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के सभी राजपत्रित अधिकारी व अन्य अधिकारीगण/ कर्मचारीगण शिविर में मौजूद रहे।

चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा। रिजर्व पुलिस लाइन में लगाए गए चिकित्सा शिविर में तमाम पुलिस कर्मियों व पुलिस कर्मियों के परिवार के लोगों ने पहुंच कर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई । रिजर्व पुलिस लाइन में लगाए गए चिकित्सा शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम के अलावा पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित थे । इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पुलिस कर्मियों का आवाहन किया कि वो अपने स्वास्थ्य का परीक्षण चिकित्सा शिविर में आकर कराएं। पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाइन में चिकित्सा शिविर लगाए जाने की पहल को पुलिस कर्मियों के हित में बेहतर माना जा रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.