diwali horizontal

फ्री में मिलेगी इलाज की सुविधा, हर गली में दौड़ेगी एम्बुलेंस

0 60

फ्री में मिलेगी इलाज की सुविधा, हर गली में दौड़ेगी एम्बुलेंस

लखनऊ: अब शहर की भीड़भाड़ और तंग गलियों में रहने वाले लोगों को एंबुलेंस की सेवा पाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मरीज चाहे किसी भी कोने में हों, अब उन्हें जल्दी और आसानी से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा. यह सब संभव हुआ है बैटरी से चलने वाली टोटो एंबुलेंस की वजह से, जो हर गली-मोहल्ले में पहुंच सकती है.

नई टोटो एंबुलेंस में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो आम एंबुलेंस से कहीं ज्यादा सुविधाजनक है. इसमें ऑटोमैटिक बेड है, जिससे मरीज को लिटाने और उठाने में आसानी होगी. साथ ही, मरीज के साथ आने वाले परिजनों के बैठने के लिए भी जगह दी गई है. इससे सफर के दौरान मरीज और उसके परिवार को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. अब यहां टोटो एंबुलेंस, ई-स्वर्ग रथ सेवा और 6 आधुनिक कचरा गाड़ियां शुरू की गई हैं. ये सेवाएं पूरी तरह मुफ्त हैं और इनका मकसद है लोगों की जिंदगी को आसान और सुरक्षित बनाना. खास बात यह है कि यह सेवा शहर की छोटी गलियों में भी पहुंचने में सक्षम है, जहां बड़ी एंबुलेंस पहले नहीं जा पाती थी मुर्शिदाबाद एक ऐतिहासिक शहर है, जहां हर साल लाखों सैलानी आते हैं. ऐसे में ट्रैफिक और भीड़ एक आम बात है. लेकिन अब यह नई ई-एम्बुलेंस सेवा मरीजों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में मदद करेगी. इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर में आने वाले पर्यटक भी सुरक्षित महसूस करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.