diwali horizontal

मिशन शक्ति अभियान की सहयोगी मीना मंच सुगम करता टीम का कार्य सराहनीय – डॉक्टर सी.बी सिंह

0 289

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में नही है पीछे: मंजू सिंह

रायबरेली : मिशन शक्ति अभियान की सहयोगी मीना मंच सुगम करता टीम का कार्य सराहनीय – डॉक्टर सी.बी सिंह यह विचार रामा पैथोलॉजी क्लीनिक के निदेशक डॉ सी बी सिंह ने व्यक्त किया। इलाइट वोमेन फिटनेस संस्था की निदेशक मंजू सिंह ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है बस उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है। डॉ सी बी सिंह की पुत्री अनुकृति सिंह एवं आकृति सिंह ने कहा कि खुद को इतना मजबूत करें की किसी के सहयोग की आवश्यकता ना पड़े। स्वतंत्र भारत के ब्यूरो प्रमुख धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां अपना परचम लहरा रही हैं हमको आपको जरूरत है उनको ताकत देने की

आज रामा पैथोलॉजी क्लीनिक एवं इलाइट वोमेन फिटनेस हब तथा सदभाव संगम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय गोरा बाजार में मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने वाली मीना मंच सुगम करता टीम की 51 शिक्षिकाओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया

मिशन शक्ति अभियान की सफलता हेतु बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस.एस पाण्डेय द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन एवं सभी हेल्पलाइन नंबर के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। आज सम्मान समारोह के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान की सफलता हेतु पोस्टर पर संदेश बनाकर प्रस्तुत किए गए जो मिशन शक्ति अभियान का संदेश आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रभावशाली रहे। इस अवसर पर सभी विकास खंडों से 51 सुगमकर्ता बंदना कुशवाहा, मधु सिंह, सौदामिनी सिंह, कंचन पांडे, प्रज्ञा, ज्योति, रत्ना मिश्रा, कंचन सिंह रुबीना खातून डॉ आमीना सिद्दीकी आशा मौर्य अनिता चौधरी रेणुका मिश्रा शशि प्रभा सहित सुगमकर्ता शामिल रहीं स्वागत गीत ज्योति सोनी एवं आभार श्रद्धा निधि शुक्ला द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.