
लखनऊ में PSPL के पूर्व साथियों की बैठक सम्पन्न, सामाजिक बदलाव की नई पहल की शुरुआत
लखनऊ: PECT कार्यालय, 114 इंसाफ नगर, पानीगांव, इंदिरा नगर, लखनऊ में मंगलवार को पुराने PSPL साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक जनाब मोहम्मद ज़र्रार हुसैन के आह्वान पर बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता जनाब मुर्तज़ा अली ने की।बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में ईमानदार, शिक्षित और दीनी सोच रखने वाले व्यक्तियों के लिए एक मजबूत और सकारात्मक मंच की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई है, जिससे समाजसेवा को समर्पित ऐसे लोगों को एकजुट किया जा सके, जो सच्चे मन से जनहित में काम करना चाहते हैं।बैठक में भाग लेने वालों में जनाब आमिर ख़ालिद ख़ान, रवि कुमार अजय, यासिर हयात, मोहम्मद सईक सिद्दीकी, सैय्यद साबिर, मोहम्मद ताज, शोएब चौधरी, मुमताज़ राईनी, रब्बानी, पीसी कुरील और सुभाष गौतम जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं।इस मौके पर एक चार सदस्यीय चयन समिति का गठन भी किया गया, जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 30 सक्रिय एवं योग्य प्रतिनिधियों का चयन करेगी। इस समिति में आमिर ख़ालिद ख़ान, मोहम्मद ज़र्रार, यासिर हयात और रवि कुमार शामिल हैं।संस्था से जुड़ने के इच्छुक लोग निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
9984907988, 9452560342, 8795837676, 9918200032 पहल उन लोगों के लिए आशा की किरण है, जो बिना किसी दिखावे के समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित हैं। बैठक के दौरान मौजूद प्रतिभागियों ने इस दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
