
हसनगंज,उन्नाव : विकास खण्ड हसनगंज के ग्राम पंचायत शेखुपुर मे मंगलवार को समय 3 बजे भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान की बैठक अमरदीप सिंह के आवास पर की गई जिसमे प्रान्त संघ चालक कृष्ण मोहन की अध्यक्षता मे भाजपा विधायक बृजेश रावत ने 2 लाख रुपये का चेक दिया साथ ही सैकड़ो संगठन कार्यकर्ताओ व भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार निधि समर्पण किया जो निधि पूर्व विधायक राधेलाल रावत ने जमा कराई उसमे डॉ0 रामलखन सिंह,डॉ0 जगदीश सरन,अतुल सिंह,आलोक पटेल,सतीश यादव,निर्मल कुमार,मोहम्मद ताजू,अरविंद सिंह आदि ने ग्यारह ग्यारह हजार रुपये की निधि समर्पण की थी और कमलेश यादव ने 21 हजार रुपये की निधि समर्पण की।
भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के अन्तर्गत मुख्य रूप से प्रान्त संघ चालक कृष्ण मोहन,जिला प्रचारक राजेश,जिला बौद्धिक प्रमुख कुलदीप सिंह,खण्ड संघ चालक राजकिशोर,खण्ड कार्यवाह राजेन्द्र सिंह,पूर्व खण्ड संघ चालक आनन्द सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कृष्ण साहू,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह,मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह,सांसद प्रतिनिधि आशीष सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह,संजय विमल,सविता रावत,हरि प्रकाश सिंह, अजीत सिंह,राहुल पण्डित,अजय शुक्ल,दिलीप राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।