
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले जाने से रोकने के लिए एक बार फिर नजरबंद करने का दावा किया गया है। इस क्षेत्र में हाल ही में अधिकारियों ने सैकड़ों परिवारों को कथित रूप से वन क्षेत्र में उनके घरों से निकाला था पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष मुफ्ती ने अपने फेयरव्यू गुपकार आवास के अंदर से एक वीडियो संदेश में कहा कि नज़रबंदी एक दिनचर्या बन गई है और हमें घाटी में लोगों से मिलने से रोका जा रहा है