
बहराइचl राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश बंद के दौरान जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्या के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गयाl जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्या के अनुसार नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण बहाल करने को लेकर 2 सूत्री ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया गयाlजिला अध्यक्ष के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ट्रिपल टेस्ट के तहत आरक्षण लागू न करने के कारण पिछड़े वर्ग के लोगों में नाराजगी व्याप्त हैl इसी को लेकर उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान किया गया हैl जिसके तहत हम सभी लोग आज शहर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क के सामने इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा हैl इस अवसर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लल्लन प्रसाद सोनी, भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम जैसवार, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला प्रभारी मोहम्मद शरीफ, विद्यार्थी मोर्चा के विमलेश कुमार, पिंटू कुमार उदय चंद गौतम, मोहम्मद शफी व नरेश कुमार आदि उपस्थित थेl