
सिधौली सीतापुर : समाजवादी पार्टी द्वारा अटरिया से शुरू की गई सिधौली आ रही ट्रैक्टर रैली को प्रशासन ने सिधौली सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। मनवा के निकट ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। किसान कानून के विरोध और किसानों के समर्थन में आयोजित सपा की ट्रैक्टर रैली अटरिया से पूर्व सपा विधायक मनीष रावत के नेतृत्व में निकाली गई। ट्रैक्टर रैली में दर्जनों ट्रैक्टर पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सवार होकर सिधौली की ओर बढ़े। इसी दौरान रैली की सूचना और उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार राय कार्यकारी सीओ हेमंत, उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुँच गए और मनवा के निकट रैली को रोक दिया। वहीं अधिकारियों द्वारा वार्ता की गई वहीं सपा पूर्व विधायक मनीष रावत, तहसील मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने की बात पर अड़े रहे। रैली में पहुंची पूर्व सांसद के नेतृत्व में काफ ी देर बाद मनवा में ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।