
साथी पर दर्ज F.I.R.वापस लेने के संदर्भ में पुरवा ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत यादव की अगुवाई में सौंपा गया ज्ञापन।
पुरवा-उन्नाव : उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमें और सेवा समाप्ति की कार्यवाही वापस लेने की मांग को लेकर पुरवा विकासखंड में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी को सौपा गया। ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि कुशीनगर जनपद निवासी ग्राम रोजगार सेवक संघ प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया पर सरकार के कुछ अधिकारियों को सरकार के खिलाफ साजिश रचने को लेकर सचेत किया था और उनके बारे में कुछ लिखा था, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन ग्राम विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ एफ आई आर व सेवा समाप्ति कार्यवाही के लिए डीएम कुशीनगर को पत्र जारी किया गया। गत 22 सितंबर को रामकोला थाना जनपद कुशीनगर में कमलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया और सेवा समाप्ति की कार्यवाही मंज़ूर की गई है।जिसका पुरवा रोजगार सेवक संघ निंदा करता है। अध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि मांग पूरी ना होने पर वृहद आंदोलन भी किया जाएगा।
इस दौरान,सोनू सिंह शिवराम ,विमल ,शिव कुमार ,शिव बिहारी ,पुष्पा देवी, धर्मेंद्र कुमार आशुतोष सिंह, श्याम जी वर्मा ,अनुज तिवारी, शैलेंद्र, रविकांत प्रधान प्रतिनिधि राकेश ,कंचन मिश्रा ,सुमन देवी आदि दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहें।