diwali horizontal

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत

0 38

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत

लखनऊ: थाना दुबग्गा क्षेत्र के काकोरी फाटक के पास गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है, जब आरपीएफ द्वारा थाना दुबग्गा पुलिस को सूचना दी गई कि काकोरी फाटक के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।मौके पर ग्राम प्रधान अमेठिया सलेमपुर के पति मिथिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतका रानी पत्नी नरेश कुमार (उम्र लगभग 44 वर्ष) निवासी मौलवीखेड़ा, मजरा अमेठिया सलेमपुर, थाना दुबग्गा की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि रानी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह आज सुबह घर से अचानक निकल आई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। थाना प्रभारी दुबग्गा ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रहती थी और अक्सर अकेले ही घर से निकल जाती थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.