diwali horizontal

निपुण भारत बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिये नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

0 124
बस्ती। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र में गांधीनगर विद्यालय परिक्षेत्र में निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक का उद्घाटन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने किया। नुक्कड़ नाटक में बालिका शिक्षा, दीक्षा एप, कायाकल्प विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाएं आदि पर केंद्रित रहा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन एसपी चौहान एंड पार्टी लखनऊ द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में प्रधानाध्यापिका प्रभावती, फैजान अहमद, कुलदीप सिंह, अमित शुक्ला, प्रभावती देवी, जावेद मुस्तफा, प्रताप शंकर पाण्डेय, अंसारी नजराना जमाल, उषा शुक्ला, अफसाना मंसूरी, मंजू मिश्रा, अर्पणा यादव, एहसान, संतोष कुमार श्रीवास्तव, निशा पाल, भावेश पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.