
सीतापुर : आगा खां फाउंडेशन के तत्वावधान में कसमंडा ब्लॉक के ग्राम पंचयात उसरी और भिठौली के प्राथमिक विद्यालयों और मां दुर्गा शिक्षण संसथान में स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षिका पुष्पा ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है। हमें इस पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। मां दुर्गा शिक्षण संस्थान भिठौली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते ग्राम प्रधान भिठौली ने कहा की स्वच्छता और कोरोना विषय पर आगा खां फाउण्डेशन के द्वारा रथ यात्रा, समुदाय बैठक और घर.घर जा कर लोगों से जागरूक करने का अभियान सराहनीय है।
फाउंडेशन के बीसीसी ऑफ सर मधुकर पांडेय ने कहा कि अब कोरोना से बचाव की वैक्सीन आ गई है। वैक्सीन और वैक्सीनेशन को लेकर घबराने की कतई जरूरत नहीं है। सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं, वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इसको लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न पालें। हालांकि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। देश के वैज्ञानिकों ने जिस विश्वास से टीका बनाया है। उसमें हमें किसी भी तरह का शक नहीं करना चाहिए। इस मौके पर पवन बाजपेयी, आराधना दीक्षित, मथुरा प्रसाद पांडेय, शिप्रा दीक्षित, वंदना अवस्थी आदि मौजूद रहे।