diwali horizontal

दुधारू पशु पालकों के होश उड़े, दर्जनों पशू बीमार, विभाग मौन

0 81

 कुशीनगर: तमकुहीराज, स्थानीय क्षेत्र के न्याय पंचायत सलेमगढ़ के आसपास दुधारू पशुपालकों के होश उड़े हुए हैं। उनकी दुधारू गाय हफ्तों से बीमारी से बीमार है। प्राईवेट चिकित्सक ईलाज कर रहे है। लेकिन दवा का रत्तीभर असर नहीं हो रहा है।                                           .         ग्राम पंचायत सलेमगढ़ के छावनी टोला निवासी गम्हा पटेल,संजय उर्फ राजू पटेल, अशोक,जवाहर की दुधारू गाय हफ्तों से बिमार है।वही दर्जीटोला में टुनटुन रावत, सहित सलेमगढ़ खास में प्रमोद चौरसिया की गाय मरने के कगार पर है। नंदकुमार चौरसिया, हीरालाल गोंड की दुधारू गाय बिमार है। सभी लोग प्राईवेट चिकित्सकों नीम हकीम खतरे जान ईलाज के शिकार बन गए हैं।

पशू पालकों ने बताया कि उक्त बिमारी के होने के तीसरे दिन पशू बैठ जाते हैं जो खड़े नहीं हो पाते हैं। उनके शरीर पर गोल गोल निशान निकल गया है।पशू खा नहीं रहें और नाक, मुंह से पानी निकल रहा है।गला सूज जाता है। सहकारी पशू चिकित्सालय तरयासुजान के चिकित्सक का स्थानांतरण हो चुका है। जिससे पशू पालक परेशान हैं। तरयासुजान चिकित्सालय का चार्ज तमकुहीराज पशू चिकित्सक को मिला हैं।जो आते ही नहीं है।                          .

तमकुहीराज के पशू चिकित्साधिकारी डाक्टर लालमुनि यादव से जानकारी लेने पर बताया कि इस पशूओं के बीमार होने की जानकारी नहीं है। वहां देखवा रहा हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.