diwali horizontal

गोपेश्वर गौशाला पहुँचे नगर विकास राज्यमंत्री

0 146

 

मलिहाबाद,लखनऊ : क्षेत्र में स्थित गोपेश्वर गौशाला में बदायूं से वापस आते समय प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता दर्शन करने पहुँच गए ।इस अवसर पर गौशाला में विराजमान चिंताहरण हनुमानजी के दर्शन किए और पंडित लवकुश बाजपेई ने विधि विधान के साथ गोपेश्वर महादेव का पूजन करवाया उसके बाद गौशाला में पल रही गौवंशो को गुड़ खिलाकर गौपूजन किया इस मौके पर गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता से पल रही गायों की जानकारी ली।

नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता गोपेश्वर गौशाला पहुँच गायों को गुड़ खिलाकर चिंताहरण हनुमानजी के दर्शन और गोपेश्वर महादेव का पूजन किया।साथ ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रेम नारायण को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत नगर पंचायत के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान,गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता,पीके गुप्ता,विनायक ग्रामोद्योग अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव,माल से उमाशंकर त्रिपाठी,प्रधान संजय साहू,रिजवान,प्रमोद पाठक,गोपाल गुप्ता,अध्यक्ष भूमि विकास बैंक अरविंद शर्मा, अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश अध्यक्षसभासद सौरभ यादव,निर्मल गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता,वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप मिश्र ‘अन्ना’,ओमदीप यादव,राजवीर,मारूफ,निवेश गुप्ता समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.