diwali horizontal

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने चटोरी गली मार्केट का भ्रमण किया, GST दरों में कमी को ऐतिहासिक निर्णय बताया

0 59

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने चटोरी गली मार्केट का भ्रमण किया, GST दरों में कमी को ऐतिहासिक निर्णय बताया

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कल रात्रि लखनऊ स्थित चटोरी गली मार्केट का दौरा किया और वहां मौजूद व्यापारियों व दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में लागू की गई GST दरों में कमी को ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय बताया तथा इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि GST दरों में कमी से रोजमर्रा की वस्तुएं आम जनता के लिए सस्ती होंगी, जिससे लोगों की क्रय क्षमता में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस निर्णय से छोटे और बड़े व्यापार को नई मजबूती और गति मिलेगी, जिससे बाजार में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।चटोरी गली मार्केट में मंत्री के आगमन पर उपस्थित दुकानदारों और ग्राहकों ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। व्यापारियों ने इस कदम को प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया और कहा कि इससे बाजार में रौनक बढ़ेगी तथा व्यापार में तेजी आएगी।इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए GST सुधारों के लाभ समझाए और कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की यही प्राथमिकता है कि जनता को राहत मिले और व्यापारियों को एक सरल एवं पारदर्शी कर व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि GST दरों में कमी का लाभ हर वर्ग तक पहुंचेगा और इससे समाज एवं व्यापारिक गतिविधियों में संतुलित विकास सुनिश्चित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.