
सीतापुर : परसेंडी विकासखंड के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परसेंडी में लहरपुर विधायक सुनील वर्मा की अध्यक्षता में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की बैठक हुई। विधायक ने अपने संबोधन में कहा राममंदिर के लिए 492 वर्ष तक अनवरत संघर्ष करने फलस्वरुप अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर हृदयशंकर बाजपेई एवं सतीश सिंह प्रधान ने 11 हजार, विमलेश पाण्डे, सुरेश मौर्या, धीरेंद्र शुक्ल , राजीव पाण्डे , धर्मेन्द्र दत्त शुक्ल ,आदित्य तिवारी ओमकुमार सिंह, राहुल सिंह आदि ने 5100-5100 रुपए का सहयोग प्रदान किया। बैठक में कुल एक लाख 5550 रु एकत्र हुआ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा अनूप श्रीवास्तव, विहिप के त्रिभुवन सिंह, सेक्टर संयोजक खंड कारवां आशुतोष सिंह, कमलेश सिंह, सुनील मिश्रा, आशीष बाजपेई, बनवारीलाल, मोती लाल लोधी, विकास सिंह, अमित सिंह, मयंक शेखर , नीरज मौर्य, लवकुश बाजपेई आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।