
राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा:पत्नी भानवी सिंह
Raja Bhaiya News:विधायक राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा: पत्नी भानवी सिंह बोलीं- मेरी जान को खतरा; सबूतों के साथ PMO में शिकायत की यूपी के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने अपने पति के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। भानवी का दावा है कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है।

मतलब हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं।
ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं। भानवी सिंह ने राजा भैया पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। PMO ने गृह मंत्रालय को जांच के लिए आदेश दिया है।
बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों की शादी करीब 30 साल पहले हुई थी।
भानवी सिंह ने लिखा- ‘मेरी जान को खतरा’
भानवी सिंह ने PMO में 3 जून, 2025 को खुद पेश होकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एक लेटर भी सौंपा था। जिसमें कहा, उनके पति अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके पास अवैध व घातक हथियारों का बड़ा स्टॉक है, जो लोक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। इन हथियारों में नाटो ग्रेड की जिगाना पिस्टल, ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल्स और कई अन्य घातक हथियार शामिल हैं।
भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके खुद के लाइसेंसी हथियार भी जबरन छीन लिए हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें लगातार मौत की धमकियां मिल रही हैं और एक बार तो उनके पति ने कमरे में गोली चलाई, जिसमें उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बची थीं।
CBI को भी भेज चुकी हैं शिकायत भानवी ने बताया कि वह पहले ही इन सभी मामलों में CBI डायरेक्टर को विस्तृत शिकायत दे चुकी हैं। उन्होंने पीएमओ से इस मामले को गंभीरता से लेने और न्याय सुनिश्चित करने की मांग नांच ह मंत्रालय करेगा जांच
भानवी सिंह का दावा है कि यह मामला सिर्फ एक परिवार के बीच विवाद का नहीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है। PMO ने उनकी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए इसे गृह मंत्रालय को भेज दिया है। अब गृह मंत्रालय की तरफ से जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
अब जानिए कौन हैं भानवी सिंह?
भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में हुआ था। उन्होंने बस्ती और लखनऊ में पढ़ाई की। भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से 1995 में उनकी शादी हुई।
दोनों के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी, बृजेश्वरी सिंह हैं। शादी के समय राजा भैया करीब 25 साल के थे। कुछ साल से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं।