
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली बच्चियों को भी किया गया सम्मानित
बछरावां रायबरेली : कस्बे के किदवई पार्क में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमेश रावत ने पीआरडी जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक श्री रावत ने जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि देश का जवान बहते हुए पानी के समान होता है क्योंकि बहता हुआ पानी ही बदलाव ला सकता है रुका हुआ पानी कभी बदलाव नहीं ला सकता, साथ ही साथ रावत ने यह भी कहा कि हमारी भाजपा सरकार समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को चरितार्थ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहीहै। इस मौके पर जिला( युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी) एम् एल रमन, रविकांत( मंडल उपनिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल), शरद शरद सिंह जिला मंत्री भाजपा, सुनील सागर व्यापार मंडल अध्यक्ष बछरावां, राम प्रवेश वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा बछरावां सहित पीआरडी जवान मौजूद रहे।