
सहारनपुर : शासन के निर्देशानुसार सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम जनमानस व बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये परिवहन विभाग द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ कराया गया, जो दिनांक 24.09.2021 से 30.09.2021 तक चलाया जायेगा। उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक रामपुर मनिहारन देवेन्द्र निम के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम में राम प्रकाश मिश्रा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वारा विधायक देवेंद्र निम का स्वागत किया, इसके साथ ही उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्य लगाये चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाये ग्रामीण सड़को पर वाहन को अधिक तेज गति से न चलाये स्पीड लिमिट का ध्यान रखा जाये,
नशे की हालत में वाहन को न चलाये तथा 4 E के बारे में शिक्षा सड़क, इंजीनियरिंग प्रवर्तन, आपातकालीन सेवाएं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया, इसके अतिरिक्त बासिलया डिक्लेरेशन के अनुसार इस दशक में 50 प्रतिशत व गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 10 प्रतिशत दुर्घटना व दुर्घटना में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के लक्ष्य के बारे में कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया। महेन्द्र बाबू गुप्ता सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन द्वारा बताया गया कि वाहनों का फिटनेस समय समय पर चेक कराते रहना चाहिए।
उसी प्रकार अपने स्वास्थ्य का और नेत्र का परीक्षण भी समय समय पर कराते रहना चाहिए। जिस प्रकार खराब वाहन की स्थिति दुर्घटना को आमन्त्रित करती है, इसी प्रकार खराब स्वास्थ्य होने की दशा में वाहन चलाना भी हानिकारक होता है। जगदीश सिंह सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र०रा०स०प० निगम, सहारनपुर द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में बताया गया। राधेश्याम सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सहारनपुर बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हम सबको मिलकर कार्यवाही की जानी चाहिए। हमें कोविंड 19 के निर्देशों का पालन करते हुये स्वच्छता मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के साथ सड़क के यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना चाहिए
तथा समस्त स्टेक होल्डर जैसे शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, पीडब्लूडी. एनएचएआई. पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग द्वारा पूरी तन्मयता से यदि कार्य किया जाये तो निश्चित रूप से हमारे द्वारा दुर्घटनाओं की संख्या व दुर्घटना में मृतकों की संख्या में कमी लायी जा सकती है। विधायक देवेंद्र निम द्वारा बताया गया कि यदि हम सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करें तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है। हमारे लोगों का दुर्घटना में असमय मृत्यु का होना हर प्रकार से हानिकारक है। विधायक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद सहारनपुर में ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर न लगे होने के कारण दुर्घटनाये अधिक हो रही है अतः इस सम्बन्ध में परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी इस पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे रात्रि में ट्रैक्टर ट्रॉलि से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी कहा गया कि शॉर्प टर्न व्रीव मोड जहां हो वहां रेट्रोरिफ्लेक्टिव बोर्ड अवश्य लगाये जाये। वाहनों की स्थिति अच्छी रखी जाये। ओवरलोड ड्रंकन ड्राइविंग न किया जाये। हेलमेट व सीट बेल्ट अवश्य लगाया जाये। इसके उपरान्त विधायक द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये परिवहन विभाग द्वारा तैयार किये गये प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके द्वारा पूरे सप्ताह शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर पम्पलेट पोस्टर का वितरण करके तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा यातायात नियमों व कोविड 19 से बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता प्रचार प्रसार किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सबका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उपरोक्त कार्यशाला में राधेश्याम सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आर०पी० मिश्रा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन महेन्द्र बाबू गुप्ता, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, खेमानन्द पाण्डेय, यात्री मालकर अधिकारी जगदीश प्रसाद सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उ०प्र०रा०स०प० निगम सहारनपुर तथा लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा विभाग के सम्बन्धित अधिकारी तथा बडी संख्या में वाहन व्यवसायी व वाहन चालक उपस्थित रहें।